April 17, 2026 3:53 pm

बागापार में डीएम का औचक निरीक्षण: फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर भड़के, स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख लगाई क्लास

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 13 April, 2026 (Monday, 11:45am)IST

महराजगंज/बागापार:  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत बागापार में फार्मर रजिस्ट्री और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों में लापरवाही और स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“ऑफिस छोड़ गांवों में जाएं कर्मचारी, घर-घर हो रजिस्ट्री”

पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान कम पंजीकरण देख डीएम तल्ख हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “पंचायत भवन में बैठकर काम नहीं होगा। कर्मचारी टोलों में जाएं और डोर-टू-डोर भ्रमण कर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।”

डीएम ने किसानों को समझाया कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भविष्य में सरकारी बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान ही 8 किसानों की रजिस्ट्री कराई गई, जिसमें छोटेलाल, भरत और राघव को डीएम ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र सौंपा।

447 आवेदन अब भी लंबित:

एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बागापार में कुल 1658 किसान हैं, जिनमें से 447 की रजिस्ट्री अभी लंबित है। इनमें:

  1. 74 किसान मृतक हैं (जिनकी वरासत होनी है)।
  2. 57 किसानों के नाम रिकॉर्ड में मिसमैच हैं।
  3. 27 किसान बाहरी क्षेत्रों के निवासी हैं।
  4. 6 किसान भूमिहीन पाए गए हैं।

अंधेरे में मिला आरोग्य मंदिर, गंदगी देख बिफरे डीएम

फार्मर रजिस्ट्री के बाद डीएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर (PHC) पहुंचे, जहाँ के हालात देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

  • अव्यवस्था: केंद्र में बिजली की व्यवस्था न होने से अंधेरा छाया था और अलमारियों का रखरखाव बेहद खराब मिला।
  • गंदगी: किचन में गंदगी और अनुपयोगी सामान बिखरा देख डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक 8 महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी हो चुकी है। रविवार को भर्ती हुई अंकिता देवी और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ मिले। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं।

“सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

— संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें