April 17, 2026 11:16 pm

महराजगंज जेल का औचक निरीक्षण: बंदियों को बताए कानूनी अधिकार, परखी भोजन की गुणवत्ता

भोजन की गुणवत्ता व बैरकों की साफ-सफाई मिली दुरुस्त, सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 18 December, 2025 (Thrusday, 01:51pm)IST

महराजगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने बुधवार को अपनी टीम के साथ जिला कारागार महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बंदियों से संवाद कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल की विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने कारागार की पाकशाला (किचन) में जाकर बंदियों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और संतोष व्यक्त किया। सचिव ने बंदियों से सीधे बातचीत की और पूछा कि उन्हें समय पर विधिक सहायता मिल रही है या नहीं।

निःशुल्क कानूनी सहायता पर जोर:

विधिक जानकारी सुनते जिला कारागार महराजगंज में निरुद्ध बन्दी।

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय व सहायक काउंसिल सदस्यों ने बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नहीं है, उन्हें प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता और वकील उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए वे जेल प्रशासन के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी:

निरीक्षण दल में सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र व नौशाद आलम शामिल रहे। जेल प्रशासन की ओर से जेलर विजय राय, डिप्टी जेलर अविनाश, डिप्टी जेलर राम उग्गर, महिला डिप्टी जेलर रत्ना सिंह तथा जेल चिकित्सक डॉ. श्याम बाबू मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण कर बीमार बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें