April 17, 2026 9:47 pm

नेपाल में बर्ड फ्लू का तांडव: महराजगंज में हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी, DM ने बुलाई आपात बैठक; पोल्ट्री फार्मों की निगरानी और सैंपलिंग तेज करने के निर्देश

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 28 March, 2026 (Saturday, 04:15 pm)IST

महराजगंज:  पड़ोसी देश नेपाल में बर्ड फ्लू के मामलों में आई अचानक तेजी ने जनपद प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समिति के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। DM ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाए।

रणनीति और निर्देश:

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • सघन जांच: जनपद के सभी पोल्ट्री फार्मों की नियमित जांच की जाए।
  • नमूना संकलन: संदिग्ध पक्षियों की पहचान कर तत्काल उनके सैंपल लैब भेजे जाएं।
  • स्वच्छता अभियान: नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अफवाहों पर लगेगी लगाम:

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें। किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और दवाइयों व विशेषज्ञों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें