April 17, 2026 5:18 pm

चुनावी रण के बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मुंबई बंगले पर ‘बुलडोजर’ का साया!

Published by: Up Times Live Team 

Updated: 07 November, 2025 (Friday, 01:35pm)IST

छपरा, बिहार/मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तरफ वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उनके मुंबई के मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने कड़ा नोटिस जारी किया है।

नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि अवैध निर्माण को तुरंत नहीं हटाया गया तो निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मीरा भायंदर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने खेसारी लाल यादव के बंगले का मुआयना करने के बाद पाया कि पास किए गए मैप के विपरीत अनधिकृत निर्माण किया गया है।

अवैध निर्माण: बंगले के ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर लोहे के एंगल और चादरों का उपयोग करके शेड का अवैध निर्माण किया गया है, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

नोटिस की चेतावनी: निगम ने तत्काल प्रभाव से खेसारी लाल यादव को यह अनधिकृत निर्माण स्वयं हटाने का आदेश दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो नियमानुसार निगम का बुलडोजर कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी उन्हीं से वसूला जाएगा।

खून-पसीने की कमाई’ पर खेसारी हुए भावुक:

चुनाव के अहम दौर में यह नोटिस आने से खेसारी लाल यादव ने अपनी निराशा व्यक्त की है। बिहार में प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए वह भावुक हो गए।

खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैंने उस घर को खून-पसीने की कमाई से बनाया है। अब अगर भगवान की यही मर्जी है तो मैं क्या कर सकता हूं।”

RJD उम्मीदवार के लिए यह खबर दोहरी चिंता लेकर आई है, क्योंकि वह छपरा सीट पर NDA की उम्मीदवार छोटी कुमारी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

राजनीति और घर के विवाद, दोनों के बीच खेसारी लाल यादव के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें