April 17, 2026 6:44 pm

महराजगंज: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी, पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 25 January, 2026 (Sunday, 01:21pm)IST

महराजगंज: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ ने कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने की शपथ दिलाई।

मताधिकार सबसे बड़ी ताकत: ASP

उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। हमें न केवल खुद अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, बल्कि आम जनता को भी बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए।”

उत्साह के साथ मनाया गया दिवस:

कार्यक्रम के दौरान पूरा कार्यालय परिसर ‘मतदाता जागरूकता’ के संकल्प से गुंजायमान रहा। शपथ ग्रहण समारोह में एएसपी ने सभी को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और स्वतंत्र व शांतिपूर्ण निर्वाचन में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, लिपिक संवर्ग और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का वादा किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें