April 17, 2026 6:47 pm

अफवाहों की बाजार में सूलगा गोरखपुर, पेट्रोल पंप पर दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे

 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav Updated: 27 March, 2026 (Friday, 12:21pm)IST

गोरखपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल संकट की अफवाहों ने ताजनगरी के बाद अब बाबा गंभीरनाथ की धरती गोरखपुर में भी हलचल मचा दी है। बीती रात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब तेल भरवाने की कतार में लगे लोग आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पंप परिसर में जमकर लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कतार में आगे निकलने की होड़:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे पंप पर तेल लेने वालों की भारी भीड़ थी। इसी बीच लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। चंद मिनटों में ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। भीड़ इतनी उग्र थी कि मौके पर मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गहमागहमी के बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आए।

प्रशासन की अपील: ‘तेल की कोई कमी नहीं’

अफवाहों के बाजार के बीच जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में फ्यूल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक (घबराहट) में आकर तेल का स्टॉक न करें, क्योंकि अनावश्यक भीड़ ही विवाद का कारण बन रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें