Reported & Published by: Up Times Live Team
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि भारत में दृश्यामान नहीं होगा. इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का संयोग भी बनने वाला है. और इसके ठीक अगले दिन यानी 22 सितंबर को शारदीय नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं. खगोलविदों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है.
जानिए सूर्य ग्रहण की समय अवधि:
भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात लगभग 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. यानी इसकी कुल अवधि 4 घंटे से ज्यादा की होगी.
कहां – कहां दिखेगा ये सूर्यग्रहण:
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यामान नहीं होगा. बल्कि, यह ग्रहण न्यूजीलैंड, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में, अफ्रीका विश्व के अलग अलग हिस्सों में नजर आने वाला है.
भारत में इसका सूतक मान्य होगा या नहीं:
भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह यहां दिखाई नहीं देगा. इसका सूतक काल और अन्य धार्मिक प्रभाव भी भारत में लागू नहीं होगा. भारत में रहने वाले लोगों के लिए यह एक सामान्य दिन होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव केवल उन स्थानों पर पड़ता है जहां यह दिखाई देता है. इसलिए, भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.













