April 17, 2026 5:19 pm

यूपी में एक बार फिर मानसून की वापसी, जानिए आज कहां- कहां होगी बारिश, महराजगंज में कैसा रहेगा मौसम

Reported & Published by: Up Times Live Team 

यूपी/मौसम: उत्तर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गुरुवार को महराजगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई जिलों के लिए अनुमान जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्वी तराई इलाकों में बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली। महाराजगंज में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कुशीनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए पश्चिमी तराई के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनाैर, मुजफ्फर नगर व आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी तराई में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार को पश्चिमी तराई के पीलीभीत से लेकर सहारनपुर तक मानसूनी बारिश के संकेत हैं।

इन जिलों को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी: 

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनाैर, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर व आसपास के इलाकों में।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें