April 17, 2026 6:45 pm

अब पुलिस करेगी पीराडी जवानों का चरित्र सत्यापन 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 12 September, 2025 (Friday, 09:31am)IST

महराजगंज: प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का चरित्र सत्यापन पुलिस करेगी। साथ ही मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र दिए बगैर उनकी डयूटी अब नहीं लग सकेगी। मेडिकल फिटनेस न होने या पुलिस सत्यापन में दोष सिद्ध होने की स्थिति में ड्यूटी नहीं लगेगी। महानिदेशक स्तर से इसके आदेश जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को प्राप्त होने के बाद इसे जिले में प्रभावी किया गया है।

जनपद में 491 पीआरडी विभागीय ड्यूटी देते हैं। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पत्र के अनुसार पुलिस विभाग से पीआरडी जवानों का चरित्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जवानों को शारीरिक रूप से फिट होने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया गया है। चिकित्साधिकारी की तरफ से जारी प्रमाणपत्र ही मान्य किया गया है। आदेशित किया गया है कि जवानों के रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद ही उनकी डयूटी लगाई जाए। रिकॉर्ड में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि होने पर उन्हें डयूटी न दी जाए।

यह भी जानें:

500 से अधिक पंजीकृत हैं जवान जिले के युवा कल्याण विभाग में 522 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 491 जवान ही सक्रिय हैं। विभाग व बैंक से तालमेल से इनकी एक महीने की ड्यूटी लगाई जाती है।

जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी महराजगंज वैभव सिंह ने बताया कि, महानिदेशक कार्यालय से सभी पीआरडी जवानों का चरित्र सत्यापन और फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं। पत्र के निर्देश के क्रम में इसे जनपद के लिए प्रभावी कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें