April 17, 2026 5:21 pm

शुभम हीरो एजेंसी पर आयकर का शिकंजा, तीसरे दिन भी जारी रही जांच

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 19 December, 2025 (Friday, 04:51pm)IST

महराजगंज:  जनपद के गोरखपुर रोड स्थित सतभरिया में शुभम हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लखनऊ से आई विशेष टीम ने एजेंसी के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों के वित्तीय दस्तावेजों को खंगाला।

सुबह से देर शाम तक चली पूछताछ:

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आयकर अधिकारियों की टीम भारी सुरक्षा और कड़े रुख के साथ एजेंसी परिसर पहुंची। शाम छह बजे तक टीम ने एजेंसी के आय-व्यय से संबंधित बही-खातों, बिल-बुक, स्टॉक रजिस्टर और बैंक स्टेटमेंट्स की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान एजेंसी के भीतर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर बिक्री, कमीशन, सर्विसिंग और एक्सचेंज ऑफर्स से जुड़े इनपुट लिए।

रडार पर वित्तीय अनियमितताएं:

सूत्रों के अनुसार, विभाग को एजेंसी के लेनदेन में भारी अनियमितता और टैक्स चोरी की आशंका है। टीम कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज डिजिटल डेटा और बैंक खातों के बीच मिलान कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या स्टॉक रजिस्टर में दर्ज वाहनों की संख्या वास्तविक बिक्री से मेल खाती है या नहीं।

मुख्यालय से जारी होगी रिपोर्ट:

आयकर अधिकारी आनंद गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर कई जनपदों में एक साथ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा और इसकी विस्तृत जानकारी मुख्यालय स्तर से ही जारी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें