यूपी बोर्ड: महाराजगंज की बेटियों ने बढ़ाया मान, जिला प्रशासन ने किया भव्य सम्मान

हाईस्कूल जिला टॉपर आयुषी और इंटर में सातवां स्थान पाने वाली आस्था को मिला ₹21-21 हजार का चेक व मेडल

श्यामा सुरेंद्र इंटर कॉलेज, करमही ने फिर रचा इतिहास; स्थापना वर्ष से ही लगातार दे रहा है टॉपर

Reported by: Amit Yadav 

Edited by: Adrash Tripathi 

Updated: 02 June, 2026 (Tuesday, 07:05pm)IST

महराजगंज: माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) महोदय की उपस्थिति में होनहारों को पुरस्कृत किया गया।

मेडल और ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि से चमके मेधावियों के चेहरे

समारोह में मुख्य आकर्षण श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही (सिसवा बाजार) की दो सगी विदुषियां रहीं। हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे महाराजगंज जिले में प्रथम स्थान (जिला टॉपर) प्राप्त करने वाली आयुषी चौधरी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में सातवां स्थान हासिल करने वाली आस्था चौधरी को अधिकारियों ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।

दोनों मेधावी छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से ₹21,000 – ₹21,000 का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इन बेटियों ने अपनी मेहनत से जिले का गौरव बढ़ाया है और वे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए रोल मॉडल हैं।

स्थापना काल से ही सफलता का पर्याय बना श्यामा सुरेंद्र इंटर कॉलेज

सिसवा बाजार के करमही स्थित श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिभाओं को निखारने का गढ़ है। विद्यालय अपने स्थापना वर्ष से ही जिला, मंडल और प्रदेश पटल पर लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है।

विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल, शिक्षकों ने बांटी मिठाई

बेटियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक बैरक में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस दौरान मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, त्रिलोकी चौहान, राहुल शर्मा, मोहन प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने छात्राओं को बधाई दी तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें