सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा: सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विकास कार्यों की पड़ताल

मिशन मोड में बनाएं फैमिली आईडी, ‘B’ व ‘C’ ग्रेड वाली योजनाओं में लाएं सुधार: महेंद्र कुमार सिंह

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 29 May, 2026 (Friday, 09:21pm)IST

  • पीएम सूर्य घर योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश
  • लक्ष्यों में अस्पष्टता होने पर निदेशालय स्तर से संशोधित कराएं लक्ष्य

महराजगंज: जिले में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महेंद्र कुमार सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। सीडीओ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि नए वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्यों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले विभागों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्यों में अस्पष्टता तो निदेशालय से करें संपर्क

समीक्षा बैठक के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, मत्स्य, उद्यान, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं बाल विकास सहित दर्जनों विभागों के कार्यों को परखा गया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी योजना के लक्ष्य को लेकर कोई असमंजस या अस्पष्टता है, तो तत्काल निदेशालय स्तर पर संपर्क कर संशोधित लक्ष्य प्राप्त कर लें, लेकिन काम में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।

पोर्टल पर रखें पैनी नजर, सुधारे रैंकिंग

“जिन विभागों की योजनाओं को ‘B’ या ‘C’ ग्रेड मिला है, वे तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर प्रगति बेहतर करें। आगामी तीन दिनों तक विभागीय पोर्टल पर सतत निगाह रखी जाए ताकि प्रगति को समय से अपडेट किया जा सके।”

— महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ

सीडीओ ने फैमिली आईडी के निर्माण कार्य को ‘मिशन मोड’ में चलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अभियंतागण सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें