Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 28 May, 2026 (Thrusday, 06:15pm)IST
महराजगंज: मौसम विभाग (IMD) लखनऊ द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन महराजगंज पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जनपद में 28 मई से 30 मई 2026 तक भारी मेघगर्जन, वज्रपात (आकाशीय बिजली), तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
ऑरेंज और येलो जोन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तारीखवार अलर्ट का स्तर तय किया है:
- 28 और 29 मई: जनपद को ऑरेंज जोन (Orange Zone) में रखा गया है, जिसका मतलब है कि मौसम बेहद खराब रह सकता है और भारी नुकसान की संभावना है।
- 30 मई: स्थिति में आंशिक सुधार के साथ येलो जोन (Yellow Zone) का अलर्ट रहेगा।
प्रशासन की जनता से अपील: ‘सचेत ऐप’ करें डाउनलोड
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम की त्वरित जानकारी, स्थान-आधारित अलर्ट और आपदा से बचाव के दिशा-निर्देशों के लिए तत्काल अपने मोबाइल में “Sachet” (सचेत) ऐप इंस्टॉल करें। इसे गूगल प्ले स्टोर या दिए गए क्यूआर कोड से डाउनलोड किया जा सकता है।











