सदर विधायक ने छठ घाटों का लिया जायजा, सुदृढ़ व्यवस्था के लिए संबंधित को निर्देशित

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 26 October, 2025 (Sunday, 07:32pm)IST

महाराजगंज: सूर्य उपासना के लोक आस्था का पर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका महाराजगंज द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घाटों पर जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइटों की स्थिति का अवलोकन किया और अपर्याप्त प्रकाश वाले स्थानों पर तुरंत अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए।

लोक संस्कृति की पहचान है। इस पर्व में स्वच्छता और व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुटा है। उन्होंने जोर दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा ने विधायक को तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाटों की सफाई के लिए विशेष टीम लगाई गई है और कूड़ा निस्तारण, रंगाई-पुताई तथा बैरिकेडिंग जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

विधायक के साथ ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, राकेश अग्रहरी, सभासद पप्पू कन्नौजिया, सतीश वर्मा, वीरेंद्र लोहिया, सनत पांडेय और संजीव शुक्ला सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें