महराजगंज महोत्सव में पुलिस पिंक बूथ से महिला पुलिसकर्मी लेंगी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 27 October, 2025 (Monday, 04:57pm)IST

महराजगंज:  जिले में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव में इस बार आधी आबादी की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। महोत्सव स्थल पर स्थापित होने वाले पिंक पुलिस बूथ से महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इस बूथ की प्रभारी से लेकर सुरक्षा स्टाफ तक सभी पदों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। महोत्सव परिसर में पिंक पुलिस बूथ की स्थापना की जा रही है। यह पिंक पुलिस बूथ महिलाओं के लिए सुरक्षित संवाद और सहायता का केंद्र बनेगा।

इस बूथ पर तैनात महिला पुलिस कार्यक्रम स्थल परिसर में गश्त करेंगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चौकसी भी बढ़ाएंगी। महिलाओं की सूचना पर फास्ट रिस्पांस देगी टीम तीनों दिन तक महोत्सव स्थल पर मिशन शक्ति टीम सक्रिय रहेगी। कुल पुलिस बल का फीसदी महिला पुलिस कर्मी महिलाओं की सुरक्षा में तैनात की जाएंगी। टीम की सदस्याएं महिला आगंतुकों को सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी देंगी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत या असुविधा पर पिंक बूथ की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि हर सूचना पर फास्ट रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। पिंक बूथ 24 घंटे संचालित रहेगा ताकि किसी भी समय सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे स्थिति को नियंत्रण में कोई व्यवधान ना होने पाए। महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे संवेदनशील व्यवहार के साथ सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि, महोत्सव के दौरान स्टेज क्षेत्र, सांस्कृतिक पंडाल, फूड जोन और पार्किंग स्थल पर महिला पुलिस कर्मी निगरानी करेंगी। महोत्सव में महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं। 20 फीसदी महिला पुलिस कर्मी तैनात की जाएंगी। इसमें महिला एसआई व आरक्षी शामिल हैं। मिशन शक्ति की टीम महोत्सव में महिलाओं की सुरक्षा की देखभाल करेंगी। इससे महिला सशक्तीकरण की भावना मजबूत होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें