June 2, 2026 11:28 am

महराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का तबादला, गुलाबचंद्र बने महराजगंज के नए सीडीओ

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 28 October, 2025 (Tuesday, 07:21pm)IST

महराजगंज: 28/10/2025 दिन मंगलवार को महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गुलाबचंद्र को महराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनुराज जैन को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा जैसी प्रमुख योजनाओं के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई विकास परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।

महराजगंज में नए सीडीओ गुलाबचंद्र के आगमन को लेकर जिले के प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा और गति ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें