Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 31 October, 2025 (Friday, 11:56am)IST
महराजगंज/घुघली: जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर नहर के पास सड़क पर बृहस्पतिवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसे किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन रात में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया।
शुक्रवार सुबह घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी निवासी सरिता देवी थाने पहुंचीं। उन्होंने शव की पहचान अपने पति खूबलाल पुत्र झाड़ू के रूप में की।
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि, शव बुरी तरह कुचल गया था, जिसके कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मृतक के पत्नी द्वारा शव की पहचान हो चुकी है पुलिस कार्यवाही में जुटी है।












