मौसम के करवट से महराजगंज महोत्सव फीका, जलभराव से ग्राउंड में कीचड़

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 31 October, 2025 (Friday, 03:21pm)IST

महराजगंज:  जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महराजगंज महोत्सव 2025 का आगाज हो गया है। हालांकि, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आयोजन की तैयारियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित इस महोत्सव स्थल पर चारों ओर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

बारिश के कारण मुख्य मंच, पंडालों और स्टॉलों के आसपास कीचड़ और जलभराव हो गया है। मैदान के कई हिस्सों में पानी भर जाने से सफाई व्यवस्था भी बिगड़ गई है। कॉलेज परिसर में जगह-जगह कचरा फैलने से महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महराजगंज महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जिले की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है। इस वर्ष भी यह तीन दिवसीय आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिले भर से कलाकार और दर्शक इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचने वाले हैं।

पानी निकासी कार्य में प्रयासरत टीम:

लगातार बारिश के कारण आयोजन समिति और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए सफाई और पानी निकासी के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकारी और कर्मचारी मैदान में जुटे हैं ताकि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए और महोत्सव का उत्साह बारिश के बावजूद बरकरार रह सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें