लखनऊ-कानपुर सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे देश को समर्पित; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
Published by: Up Times Live Team
Updated: 14 July, 2026 (Tuesday, 11:55am) IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़क कनेक्टिविटी की रफ्तार को अब सातवां गियर मिलने जा रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राज्य के लिए करीब ₹60,000 करोड़ की नई राजमार्ग परियोजनाओं की मंजूरी का ऐतिहासिक ऐलान किया।
इस महा-योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश का हर जिला मुख्यालय फोरलेन (4-lane) सड़क से सीधे जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए 5 लाख से अधिक की आबादी वाले प्रदेश के हर शहर में एक बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
🛑 ‘बीमारू’ से ‘ग्रोध इंजन’ बना उत्तर प्रदेश: सीएम योगी
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
“पहले जिस राज्य में सड़क और गड्ढे का अंतर पता नहीं चलता था, आज वह देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे का नेतृत्व कर रहा है। माफियाओं के सामने लाचार पिछली सरकारों ने यूपी को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया था, जहां सिर्फ उपद्रव और कर्फ्यू का राज था। आज उत्सव हमारी पहचान है और यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ‘ब्रेकथ्रू’ और ‘ग्रोथ इंजन’ बनकर उभर रहा है।”
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी डिक्शनरी में विकास के लिए ‘ना’ शब्द ही नहीं है।
📈 उत्तर-दक्षिण के बीच बहेगी विकास की बयार
अब नॉर्थ-साउथ पर फोकस: पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्व से पश्चिम की कनेक्टिविटी मजबूत करने के बाद अब सरकार का पूरा फोकस यूपी के उत्तरी और दक्षिणी जिलों को आपस में बेहतरीन सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर है।
SCR को मिलेगा बूस्ट: ₹4,850 करोड़ से अधिक की तीन बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही 63 किलोमीटर लंबे सिक्स-लेन लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया। यह एक्सप्रेसवे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के जनपदों— बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली के विकास का रास्ता खोलेगा।











