July 28, 2026 11:42 am

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान: नीट-यूजी विवाद पर दिया इस्तीफा, अब ऑनलाइन (CBT) होगी परीक्षा

Published by: Up Times Live Team 

Updated: 25 July, 2026 (Saturday, 04:51pm)IST

नई दिल्ली: देश भर में चल रहे नीट (NEET-UG) विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। अपने इस कदम की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक विस्तृत संदेश जारी करके की।

राष्ट्रहित और युवाओं के सम्मान में लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि युवाओं की आकांक्षाएं और न्यायोचित अपेक्षाएं उनके लिए सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से मेरा मन अत्यंत व्यथित है। जंतर-मंतर और देश भर में बनी स्थिति का कोई राष्ट्र विरोधी ताकत फायदा न उठाए और बच्चों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।”

3 मई की परीक्षा रद्द, अब CBT मोड में होगा अगला एग्जाम

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायतें मिलने के तुरंत बाद सरकार ने जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी थी। परीक्षा रद्द कर पुनः 21 जून 2026 को पूरे पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिसका परिणाम 16 जुलाई को घोषित हुआ।

उन्होंने यह भी बड़ा ऐलान किया कि छात्रों के हित में और किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा ‘कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट’ (CBT) मोड में कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें