July 28, 2026 11:42 am

भारत-नेपाल मैत्री क्रिकेट: महाराजगंज प्रेस क्लब का कब्जा, अनुज शुक्ला ‘मैन ऑफ द सीरीज’

नेपाली टीम को 9 रन से हराकर भारतीय पत्रकारों ने फहराया जीत का परचम; दोनों देशों के बीच खेल भावना और भाईचारे का दिया संदेश

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 27 July, 2026 (Monday, 04:42pm)IST

महराजगंज/भैरहवा (नेपाल): नेपाल के भैरहवा में आयोजित ‘द्वितीय नेपाल–भारत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता’ में भारतीय पत्रकारों का दबदबा रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में महाराजगंज प्रेस क्लब (भारत) ने लुम्बिनी प्रेस क्लब (नेपाल) को 9 रन से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। महाराजगंज प्रेस क्लब के अनुज शुक्ला को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।

145 रनों के जवाब में 136 पर सिमटी नेपाली टीम

लुम्बिनी प्रेस क्लब के आयोजन तथा रुपन्देही क्रिकेट संघ के सह-आयोजन में खेले गए इस मुकाबले में महाराजगंज प्रेस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी नेपाली टीम निर्धारित ओवरों में 136 रन ही बना सकी। नेपाल के सचिन चौधरी ने अंत तक नाबाद रहकर जुझारू पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

व्यक्तिगत पुरस्कारों की सूची:

  • मैन ऑफ द सीरीज: अनुज शुक्ला (महाराजगंज प्रेस क्लब)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: सचिन चौधरी (नेपाल)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: प्रकाश न्यौपाने (नेपाल)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: दीपेन्द्र बडुवाल (नेपाल)

मैत्री और आत्मीयता का सशक्त माध्यम है खेल

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लुम्बिनी प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों, विश्वास और मित्रता को मजबूत करने का बेहतरीन जरिया है। सिद्धार्थनगर नगरपालिका के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान और उद्योगपति राजेश कुमार अग्रवाल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए मील का पत्थर बताया।

जीत से बड़ा भाईचारे का संदेश

महाराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हार-जीत से इतर सबसे बड़ी उपलब्धि खेल भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा। वहीं लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया कप का मूल उद्देश्य दोनों देशों के पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग को नया आयाम देना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें