Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 04 October, 2025 (Saturday, 06:42pm)IST
महाराजगंज/सिसवां: जनपद के सिसवा विकासखंड के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा (बेलवा घाट) मे विशाल दंगल/ कुश्ती का आयोजन ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी के द्वारा आयोजित किया गया l ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरियारपुर मुन्नू निषाद ने विशाल दंगल कुश्ती में दो पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करने आरंभ कियाl
राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पहलवानों का सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
इस मौके पर सिसवा स्टेट राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह ब बड़हरा महंत मठाधीश रामानुज दास, प्रधान बृजेश पांडे, चैनपुर ग्राम प्रधान संजय मौर्य, मझऊंवा ग्राम प्रधान बांकेलाल कुशवाहा शेषपुर ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौरीबढई पूरवा ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे l












