Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 08 October, 2025 (Wednesday, 10:18am)IST
महराजगंज/घुघली: जिले के घुघली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। जले हुए शव को एक सूनसान जगह पर फेक दिया गया था। शव देखने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सोमेंद्र मीना:
सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का तस्दीक किया और मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पीएम हाउस भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।












