एसपी कार्यालय में होते हैं पुलिस कारखास, पर अब थाने में भी रहने लगे हैं पुलिस कारखास, थाने में कारखास की क्या है जरूरत? उठ रहे सवाल …

थाने में कारखास का क्या है पद? क्या सच में थाने में होता है कारखास का पद? क्या है इनका कार्यभार??…..खड़े हो रहे सवालिया निशान

महराजगंज: जिले के लगभग कई थाने में “पुलिस कारखास” बनकर रहने लगे हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कारखास का क्या पद होता है और इनकी कारखास पद पर थाने में पद कौन देता है और थाने में कारखास की जरूरत क्या है? यह लोगों में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

आपको बता दें कि, आपने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में पुलिस में एक कारखास नियुक्त होता है, पर थाने में कारखास की क्या जरूरत है यह एक बड़ा अजूबा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक थाने में जाने के बाद यह पुलिस कारखास थाने संबंधित हर मामलों में अगुवा का कार्य करते हैं तथा हर विवादित जगहों व मामलों में अपनी टांग अड़ाते हैं। सोचने की बात यह है कि, ये थानाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किए जा रहे हैं या किसी अन्य द्वारा।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रकरण को संज्ञान में लेकर ऐसे थानों पर कार्यवाही करने की सख्त जरूरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें