Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 06 November, 2025 (Thrusday, 09:15pm)IST
महराजगंज/घुघली: जिला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के घघरुआ खड़ेसर ग्राम्य अंचल से उठी क्रूरता की एक कराह ने समूची मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जहाँ निर्मम हाथों ने एक किशोर को मोबाइल चोरी के एक तुच्छ आरोप के इर्द-गिर्द बुनी गई प्रतिशोध की अग्नि में झोंक दिया। इस हृदय विदारक घटना में, निरीह बालक को एक वृक्ष की निर्दोष शाखाओं से उल्टा लटकाकर, लोमहर्षक ढंग से पीटा गया, मानो वह कोई मनुष्य नहीं, अपितु केवल प्रतिशोध की प्यास बुझाने का साधन हो।
जैसे ही इस नृशंसता का मूक गवाह वीडियो डिजिटल पटल पर प्रसारित हुआ, ग्राम्य अंचल से लेकर विस्तृत समाज तक जनाक्रोश की एक लहर सी उमड़ पड़ी। इस दुर्दांत कृत्य ने प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया कि क्या न्याय और मानवीय संवेदनाएँ सचमुच इस सीमा तक विस्मृत हो चुकी हैं।
त्वरित कार्रवाई:
हालाँकि, इस काली रात में, कानून का हाथ आशा की एक किरण बनकर उभरा। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शके स्पष्ट एवं कठोर निर्देशों के आलोक में, घुघली थाना पुलिस ने तत्परता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
मंगलवार की सांध्य बेला में, इस घिनौनी वारदात के दो मुख्य सूत्रधारों—नईम और साहिल—को उनकी दुर्बुद्धि के साथ बंदी बना लिया गया।
बुधवार की प्रभात होते-होते, इस कृत्य में संलिप्त शेष दो अल्पायु आरोपितों को भी ग्राम्य सीमा के निकट से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित कर ली गई।
घुघली थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने दृढ़ता से कहा है कि “आरोपितों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”












