July 28, 2026 11:55 am

महराजगंज का धमाका: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में टॉप-10 में मारी एंट्री, प्रदेश में मिला 8वां स्थान

बड़ी छलांग: पिछले महीने की 14वीं रैंक से सुधरकर अब 8वें पायदान पर पहुँचा जनपद; राजस्व के क्षेत्र में 33वें से सीधे 12वें स्थान पर पहुँचे।

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 11 February, 2026 (Wednesday, 07:51am)IST

महराजगंज: विकास की रफ्तार और राजस्व वसूली के मोर्चे पर महराजगंज जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जनवरी माह की रैंकिंग में जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कड़े रुख और निरंतर मॉनिटरिंग का नतीजा है कि जनपद ने न केवल टॉप-10 में जगह बनाई, बल्कि किसी भी श्रेणी में फिसड्डी (D ग्रेड) साबित नहीं हुआ।

विकास और राजस्व का ‘डबल इंजन’ प्रदर्शन:

जनपद की इस उपलब्धि के पीछे विकास और राजस्व दोनों क्षेत्रों का संयुक्त प्रयास है।

  • विकास कार्य: विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद को प्रदेश में 9वां स्थान मिला है। कुल 71 योजनाओं में प्रशासन ने ‘A’ ग्रेड हासिल कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।
  • राजस्व में सुधार: सबसे चौंकाने वाला और सुखद सुधार राजस्व के क्षेत्र में दिखा है। पिछले महीने 33वें स्थान पर रहने वाला महराजगंज इस बार लंबी छलांग लगाकर 12वें स्थान पर आ गया है।

DM की सख्ती लाई रंग:

गौरतलब है कि बीते महीने जनपद 14वें स्थान पर था, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए फील्ड स्तर पर सुधार के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा:

“यह उपलब्धि टीम वर्क का परिणाम है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी समीक्षा और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। हमारा लक्ष्य आगामी महीनों में टॉप-3 में जगह बनाना है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें