July 28, 2026 2:45 pm

महराजगंज: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, इलाके में फैली सनसनी

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर की घटना; पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 13 February, 2026 (Friday, 06:15pm)IST

महराजगंज/सिन्दुरिया: जनपद के सिंदुरिया थाना अंतर्गत झनझनपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर अपना मकान बनवाकर फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की अलसुबह उनका पुत्र राज शर्मा (16 वर्ष) घर से निकला था। कुछ ही देर बाद, सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज के समीप एक पेड़ से राज का शव फंदे के सहारे लटका हुआ देखा।

मौके पर जुटी भारी भीड़:

शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। किशोर की शिनाख्त होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण, इसे लेकर पुलिस सघन छानबीन कर रही है।

“प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।”

— राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें