महराजगंज: मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए आज ‘महाभियान’, बूथों पर तैनात रहेंगे BLO

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 22 February, 2026 (Sunday,12:21pm)IST

महराजगंज: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेट करने के लिए आज, रविवार (22 फरवरी) को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यह इस कार्यक्रम का चौथा और महत्वपूर्ण चरण है।

सुबह 10:30 से शुरू होगी प्रक्रिया:

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए हर बूथ पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहाँ फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

इन कार्यों के लिए मिल रहे हैं फॉर्म:

अभियान के दौरान मतदाता 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित सूची में अपना नाम देख सकते हैं। त्रुटि होने पर निम्न फॉर्म उपलब्ध रहेंगे:

  • फॉर्म 6: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए (जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो चुकी है)।
  • फॉर्म 7: मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने के लिए।
  • फॉर्म 8: नाम, पता या फोटो में सुधार और निवास परिवर्तन के लिए।

प्रशासनिक निगरानी और सहयोग:

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर निरीक्षण करेंगे। अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA), ग्राम प्रधान और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

अपील: उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे आज अपने परिवार के साथ बूथ पर जाएं और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक करें। यदि नाम छूट गया है, तो तत्काल फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को सौंपें।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें