June 2, 2026 10:39 am

15 मार्च की ‘सामाजिक समरसता महारैली’ को ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यकर्ता: डॉ. अरविंद राजभर

– सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ने संगठन की समीक्षा की, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

  • – 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की NDA सरकार, बेटियों की शिक्षा होगी मुफ्त

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 27 February, 2026 (Friday, 08:34pm)IST

महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने शुक्रवार को जनपद महराजगंज का संगठनात्मक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

न्याय पंचायत स्तर पर बांटी गईं जिम्मेदारियां:

बैठक में डॉ. राजभर ने स्पष्ट किया कि रैली की सफलता के लिए सूक्ष्म स्तर पर रणनीति बनाई गई है। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी और निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ व पंचायत में जनसंपर्क अभियान तेज किया जाए। डॉ. राजभर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता सामाजिक समरसता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को स्वरोजगार के समान अवसर प्रदान करना है।”

आगामी 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित सामाजिक समरसता महारैली के लिए कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते डा0 राजभर

2027 के लिए मिशन मोड में पार्टी:

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ NDA सरकार का गठन होगा। उन्होंने पार्टी के भविष्य के विजन को साझा करते हुए कहा कि राज्य में बेटियों की शिक्षा को पूर्णतः निःशुल्क करना और प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को भारत के संविधान का समग्र अध्ययन कराना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के विस्तार पर भी जोर दिया।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत: राजभर

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली राहत और उनके द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर डॉ. राजभर ने सधा हुआ रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “न्यायपालिका सर्वोपरि है और उसके निर्णयों का सम्मान होना चाहिए। लेकिन हर कानूनी प्रक्रिया को राजनीतिक षड्यंत्र बताना संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। देश की जनता अब भावनात्मक बयानों के बजाय पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है।”

जनता से अपील:

दौरे के अंत में डॉ. राजभर ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और जनपदवासियों से अपील की कि वे 15 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचकर सामाजिक समरसता के इस संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें