होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: निचलौल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का भरोसा

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 02 March, 2026 (Monday, 07:51am)IST

महराजगंज/निचलौल: आगामी त्यौहारों, विशेषकर होली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार की शाम उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी से जहां आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जगा, वहीं अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया।

प्रमुख चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर:

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों का निरीक्षण किया। पुलिस बल ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है।

“होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने कस्बे के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है। यदि कोई भी अराजक तत्व नशे की हालत में हुड़दंग करने या त्यौहार के उत्साह में बाधा डालने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम जनता से अपील करते हैं कि वे बिना किसी भय के त्यौहार मनाएं, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।”

– अखिलेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष निचलौल। 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें