July 28, 2026 3:48 pm

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, भेड़िया ग्राम प्रधान को शांतिभंग में चालान

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 14 March, 2026 (Saturday, 03:21pm)IST

महराजगंज/सिंदुरिया: जिले के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के भेड़िया ग्राम सभा के प्रधान द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप:

बुधवार को क्षेत्र में एक ऑडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें भेड़िया ग्राम सभा के प्रधान अखिलेश प्रकाश यादव को एक विशेष जाति (ब्राह्मण समाज) के विरुद्ध अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते सुना गया। ऑडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया और क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण होने लगा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

मामले की गंभीरता और शांति व्यवस्था को देखते हुए सिंदुरिया पुलिस तुरंत हरकत में आई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।

“किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल ऑडियो के आधार पर आरोपी प्रधान अखिलेश प्रकाश यादव को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।” — राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सिंदुरिया

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें