रिपोर्ट सुनील कुमार पाठक
लोकेशन महाराजगंज
Updated: 23 June, 2026 (Tuesday, 08:11pm)IST
महराजगंज/सिसवा: नमस्कार फाउंडेशन और आरपीआइसी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता तथा नायाब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ द्वारा सम्मानित किया गया । आयोजन में बोर्ड परीक्षा के अलावा जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
आयोजन में सम्मानित होकर विद्यार्थियों को खुशी और प्रोत्साहन मिला । सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आरपीआइसी के उन विद्यार्थियों को सबसे पहले सम्मानित किया गया जो कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी के कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिए थे।
इसके उपरांत बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कशिश गौण, वसुधा पांडेय, साक्षी, हर्षिता, महक मद्धेशिया, कोमल जयसवाल, आस्था जयसवाल, एकता यादव, कृतिका जयसवाल, आर्या मिश्रा, रिमझीम मधेशिया, मंडावी जैसवाल, सिख, सीतल गुप्ता, निशा चौधरी, रिया, आकाश चौरसिया, किरण विश्वकर्मा, वीरू, सत्यम कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, रवि, कृष्ना चौहान, मेहवश को सम्मनित किया गया । सर्वाधिक बच्चे स्थान लाने वाले में सिसवा बाजार स्थित आरपीआइसी स्कूल के विद्यार्थी रहे । कुल पंद्रह स्कूलों के विद्यार्थी इस आयोजन में उपस्थित रहे । आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज तिवारी, बीजेपी नेता धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पं अवधेष चौबे, ओ.ए जोसफ, विसक चौरसिया के अलावा नमस्कार फाउंडेशन के लोग तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहे ।
नमस्कार फाउंडेशन ने यह आयोजन चौथे जनपद में करवाया है । आयोजन में आरपीआइसी के विद्यार्थी अर्पित कुशवाहा को 99 परसेंटाइल प्राप्त होने पर भी सम्मानित किया गया ।











