काम करते समय करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 06 October, 2025 (Monday, 07:04pm)IST

महराजगंज/पनियरा: जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम डिंगुरी के बेलहिया टोला पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फर्नीचर की दुकान में काम कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह काम करते समय स्विच बोर्ड में प्लग लगा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया था। इस हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद कोहराम मच गया। डिगुरी के बेलहिया टोला पर फर्नीचर की दुकान में 25 वर्षीय संतोष प्रजापति काम करता था।

सोमवार दोपहर में काम करते समय वह करंट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में लेकर पीएचसी पनियरा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक को गंभीर अवस्था में घायल देख आसपास के लोग जुट गए। पहले इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें