7 अक्टूबर बाल्मिकी जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष पहल, पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने का निर्देश

Published by: Up Times Live Team 

Updated: 06 October, 2025 (Monday, 07:32pm)IST

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 7 अक्टूबर को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसके निर्देश खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं. निर्देश के अनुसार पूरे राज्य में वाल्मीकि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी. सिर्फ इतना ही नहीं, पूरा उत्तर प्रदेश में रामायण पाठ, भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीप प्रज्जवलन जैसे आयोजन भी किए जाएंगे. पूरे राज्य में होने वाली इस आयोजन से इस साल का वाल्मीकि जयंती बहुत शानदार और ऐतिहासिक बनेगा, जिसे सालों साल याद किया जाएगा.

क्या बोले मुख्यमंत्री योगी:

योगी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सभी कार्यक्रम केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ भी संपन्न हों. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन समाज में समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बता दें कि हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जो स्थानीय कलाकारों, समाजसेवियों और जवप्रतिभाओं के साथ मिलकर इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

महर्षि बाल्मिकी की तपोस्थली “चित्रकूट” में कार्यक्रम का विशेष आयोजन:

महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर(चित्रकूट) में 7 अक्टूबरको सबसे बड़ा और बेहद शानदार आयोजन होगा. संस्कृति विभाग ने इसे राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का दर्जा दिया है. उप निदेशक (पर्यटन) आर.के. रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. आर.के. रावत ने इस आयोजन को लेकर बताया कि कार्यकर्म का शुभांरभ सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीव प्रज्जवलन से होगा. इसके बाद विराट महाराज और संस्कृत के छात्र-छात्राएं रामायण का पाठ पेश करेंगे. इसके अलावा पूजन, हवन, लव-कुश प्रसंग, भक्ति संगीत आदि कई कार्यक्रम पूरे दिन चलेंगे.

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें