Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 07 October, 2025 (Tuesday, 04:22pm)IST
सिन्दुरिया/मिठौरा: जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा मिठौरा टोला हड़तोड़वां में बीते 4 अक्टूबर को मछली मारने के लिए जाल बिछाने को लेकर एक संदिग्ध युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
सूत्रो के मुताबिक मिठौरा टोला हड़तोड़वां निवासी शैलेश, भोला, गोलू व अनिल किसी दूसरे के खेत में मछली मारने के लिए जाल बिछाये हुए थे। तब तक किसी ने खेत मालिक को जानकारी दे दी। पुरानी रंजिश को लेकर इन्होंने संदिग्ध के तौर पर ग्रामवासी अनिल कुशवाहा को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धारदार हथियार से प्रहार कर दिए। जिससे अनिल कुशवाहा के सिर में काफी चोटें आयीं और लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्राथमिक इलाज करवाते हुए सिन्दुरिया थानाध्यक्ष को सूचना दिया।
घायल अनिल कुशवाहा के भाई सुनील कुशवाहा के प्रार्थना पत्र के आधार पर सिन्दुरिया थाना में मुकदमा पंजीकृत कर ली गई है।
उक्त प्रकरण में मिठौरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि, प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा सं0 234/2025 पंजीकृत कर ली गई है। घायल का कल मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।












