July 28, 2026 1:56 pm

लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सीएचसी पर बैठना अनिवार्य

महराजगंज के सीएमओ डॉ. नवनाथ नगर ने जारी किए सख्त निर्देश, ड्यूटी में कोताही पर रुकेगा वेतन

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 13 May, 2026 (Wednesday, 06:21pm)IST

महराजगंज: जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ नगर ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएमओ ने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के प्रभारियों और चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि ओपीडी सेवाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समय का पालन अनिवार्य, खाली नहीं रहेंगी कुर्सियां

नए निर्देशों के अनुसार, सभी सीएचसी पर ओपीडी सेवाएं अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनिवार्य रूप से संचालित होंगी। अक्सर यह देखा जाता था कि दोपहर होते-होते चिकित्सक केंद्रों से नदारद हो जाते थे, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता था। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या चाहे जो भी हो, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्धारित समय तक अपनी सीट पर मौजूद रहना होगा।

होगी कड़ी कार्रवाई: कटेगा वेतन, होगा तबादला

निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी या चिकित्सक अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया, तो प्रशासन सख्त एक्शन लेगा। सीएमओ डॉ. नवनाथ नगर ने कहा:

“मरीजों की सेवा हमारी प्राथमिकता है। यदि किसी भी केंद्र से लापरवाही या बिना सूचना के अनुपस्थिति की शिकायत मिली, तो संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के साथ-साथ उनके विरुद्ध स्थानांतरण जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।”

बिना रुकावट मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएंइस आदेश का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में अनुशासन कायम करना और यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मरीजों को निजी क्लीनिकों की ओर न भागना पड़े। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे रोस्टर के अनुसार स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें और सेवाओं को बिना किसी रुकावट के नियमित रूप से चलाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें