July 28, 2026 1:02 pm

नहर में उतराता मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

  • दो दिन पहले घर से काम पर निकला था युवक, शनिवार से था लापता
  • – पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 29 June, 2026 (Monday, 12:51pm)IST

महराजगंज/कोल्हुई: कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव के समीप स्थित नहर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा इंचार्ज ने कराया बाहर, हुई शिनाख्त

घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हुई कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आस-पास के लोगों से लंबी पूछताछ और प्रयासों के बाद मृतक की पहचान रविन्द्र (36) पुत्र राममिलन, निवासी ग्राम बड़गो टोला नउआडीह, कोल्हुई के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पिता बोले- काम पर जाने की बात कहकर निकला था बेटा

मृतक के पिता राममिलन ने बताया कि रविन्द्र शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार को कोल्हुई बाजार स्थित एक दुकान पर, जहां वह काम करता था, उसे देखा गया था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला और सोमवार को उसका शव नहर में पाया गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

“शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।”

— गौरव सिंह, थाना प्रभारी (एसओ), कोल्हुई

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें